Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार विश्वविद्यालय के कामों में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप कर रही है –‘प्रचण्ड’

 

काठमांडू, मंसिर १३ – नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि सरकार विश्वविद्यालय के कामों में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप कर रही है । तीसरे अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रचण्ड ने कहा कि उनके नेतृत्व के सरकार ने विश्वविद्यालय के साथ अन्य शैक्षिक संस्था में ‘मेरिटोक्रेसी’ लागू की और इन प्रयासों पर सरकार आक्रमण कर रही है ।
“सरकार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पर हस्तक्षेप बढ़ रहा है । प्रचण्ड ने यह भी कहा कि देश की शिक्षा क्षेत्र को तहस नहस करने की गतिविधि सचेत नेपाली के लिए सहनीय नहीं होगी । उन्होंने कहा कि सुशासन, सामाजिक न्याय और समृद्धि की यात्रा में हमारी लडाई जारी रहेगी ।
उन्होंने बताया कि “भ्रष्टाचार के खिलाफ हम नए सिरे से संघर्ष का झण्डा उठाएंगे । उन्होने सरकारी और निजी क्षेत्रों को एक–दूसरे के मजबूत पक्ष को सदुपयोग करते हुए सहकार्य करना चाहिए ।

यह भी पढें   बीपी कोइराला और गणेशमान सिंह को किसी परिवार या सीमित समूह तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए : गगन थापा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com