रवि लामिछाने को आज अदालत में उपस्थित किया जाएगा
काठमांडू, पुष २ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने को आज अदालत में उपस्थित किया जाएगा । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय कास्की ने दी है ।
पिछली बार हिरासत में रखने के लिए बढ़ाए गए ५ दिन का समय सोमवार को ही समाप्त होने की वजह से आज उन्हें फिर से समय सीमा बढ़ाने के लिए अदालत में उपस्थित कराया जाएगा ।
उनके विरुद्ध पुष ५ में जिला अदालत कास्की में अभियोगपत्र दायर करने के लिए सरकारी वकिल कार्यालय तैयारी कर रही है ।


