Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी के पक्ष में मत बढ़ा है –राप्रपा

 

काठमांडू, पुष ७ – राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी ने स्थानीय तह उपनिर्वाचन में मत बढ़ने का निष्कर्ष निकाला है । शुक्रवार और शनिवार दो दिन हुए राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति की बैठक में मंसिर में सम्पन्न स्थानीय तह उपनिर्वाचन की समीक्षा करते यह निष्कर्ष निकाला कि पार्टी के पक्ष में मत बढ़ा है ।
राप्रपा प्रचार विभाग के बैठक में प्रमुख मोहन श्रेष्ठ द्वारा सार्वजनिक किए गए निर्णय में कहा गया है कि ‘निर्वाचन के परिणाम राप्रपा के पक्ष में नहीं होने के बाद भी अधिकांश स्थान में मत में सुधार हुआ है । यद्यपि परिणाम बिजय के लिए पर्याप्त नहीं हो सका ।’
श्रेष्ठ ने यह भी जानकारी दी कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि प्राप्त परिणाम अनुसार जो कमी कमजोरी है उसमें सुधार करना, पार्टी निर्माण को अवसर के रुप में सदुपयोग करना और सभी तह के पार्टी संगठन को चुस्त दुरुस्त और चलायमान बनाना है ।
उपनिर्वाचन में हुए तहगत कमजोरी और उसके परिणाम के प्रभाव बारे में भी अध्ययन करने के लिए राप्रपा ने समिति भी गठन की है । पार्टी के संगठन विभाग प्रमुख वरिष्ठ नेता बुद्धिमान तामाङ्ग के संयोजकत्व में बागमती प्रदेश कार्यसमिति के अध्यक्ष विक्रम बहादुर थापा और लुम्बिनी प्रदेश कार्यसमिति के अध्यक्ष प्रदीपकुमार उदय सदस्य हैं । समिति को उपनिर्वाचन में हुए के कमजोरी का अध्ययन कर प्रतिवेदन पेश करने को कहा है ।
४१ जगह में उपनिर्वाचन हुए जिसमें राप्रपा ने ३२ स्थानों में अपनी उम्मीदवारी दी थी । सुदूरपश्चिम के बहुत से स्थानीय तह में उसने उम्मीदवारी दी थी । उम्मीदवारी दिए गए बहुत से जगहों  पर   राप्रपा दोहरा अंक भी नहीं प्राप्त कर सकी ।

यह भी पढें   भारत ने नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए बदले सीमा पार करने के नियम, अब पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com