Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं का हो रहा कत्लेआम,पुजारी की भी हत्या

 

ढाका

बांग्लादेश में  पिछले 48 घंटों में मैमनसिंह, दिनाजपुर और नाटोर जिलों में कम से कम चार मंदिरों पर हमला किया गया है. आठ मूर्तियां तोड़ दी गईं. इतना ही नहीं, नाटोर में एक श्मशान में डकैती हुई और पुजारी तरुण चंद्र दास की भी हत्या कर दी गई. मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में बनी अंतरिम सरकार में हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदायों पर लगातार जुल्म ढाए जा रहे हैं. हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने इन सब खबरों को गलत बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो कुछ और ही कहानी बयां करते हैं. बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी मोहम्मद यूनुस पर हमला बोला और कहा कि यह देश कभी हिंदुओं का था, लेकिन इस पर बर्बर जिहादियों ने कब्ज़ा कर लिया है.

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में पेन्सन अधिकार का प्रश्नः इतिहास, अन्याय तथा उत्तरदायित्व

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने भी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश में आए दिन हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है और सनातन मंदिर तोड़े जा रहे हैं.” उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, हिंदू मां-बहन और बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है. मकान, दुकान जलाए जा रहे है. वहां जो भी हिंदुत्व की बात करता है, उसके ऊपर हमला होता है, उसको मारा जाता है. अगर हिंदुओं के पक्ष में कोई वकील खड़ा होता है तो उसकी पिटाई की जाती है.

यह भी पढें   ‘एलिफेंट्स् इंद द फॉग’की पूरी टीम का काठमांडू में भव्य स्वागत

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं. मंदिरों पर हमले, जमीन पर कब्जे और सामाजिक उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *