Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांगला देश को हरा भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने जीती ट्रॉफी

 

भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने  बांग्लादेश के खिलाफ महिला अंडर 19 एशिया कप के खिताबी जंग में घातक गेंदबाजी के दम पर  शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तृषा की फिफ्टी के दम पर 7 विकेट पर 117 रन बनाया. लक्ष्य छोटा था लेकिन कातिलाना गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की टीम महज 76 रन पर ही ढेर हो गई.

अंडर 19 एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने टॉस हारने के बाद भी शानदार जीत दर्ज की. टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक रही और 84 रन के स्कोर पर ही आधी टीम वापस लौट चुकी थी. लगातार गिरते विकटों के बीच अकेले एक छोर को तृषा ने संभाले रखा. 47 बॉल पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से उन्होंने 52 रन बनाकर टीम को मुश्किल से निकाला. इस पारी की बदौलत भारत 20 ओवर में बांग्लादेश के सामने 117 रन बनाने में कामयाब रहा. मिथिला विनोद ने 17 जबकि कप्तान निकी प्रसाद ने 12 रन बनाए. नेपाल पहले ही खेल से बाहर हो चुका था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *