आज काठमांडू और ललितपुर के कुछ स्थानों में तीन घन्टें विद्युत में कटौती
काठमांडू, पुष २० – काठमांडू और ललितपुर के विभिन्न स्थानों में आज तीन घन्टें विद्युत में कटौती की जाएगी । नेपाल विद्युत प्राधिकरण के अनुसार काठमांडू जोरपाटी वितरण केन्द्र के साँखु फिडर और ललितपुर के पुल्चोक वितरण केन्द्र के युएन पार्क फिडर अन्तर्गत के क्षेत्रों में तीन घन्टें तक बिजली अवरूद्ध रहेगी ।
साँखु फिडर अन्तर्गत नयाँ पाटी, ब्रम्हखेल, इन्द्रायणी, साँखु, जर्शिंग पौवा, नांगलेभरे, गागलफेदी आलापोट आदि स्थानों में तथा ठिमी के बोडे फिडर अन्तर्गत के मुलपानी पिपलबोट मुलपानीचौर नेपाल टेलिकम ब्रम्हखेल नयापाटी बागधारा आदि स्थानों में सुबह १० बजे से लेकर दोपहर १ बजे तक विद्युत अवरूद्ध की जाने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है । यहाँ पेप्सी–मुलपानी सड़क के कल्भर्ट निर्माण के क्रम में एचटी पोल को हटाकर दूसरे जगह सटडाउन में रखने के लिए बिजली अवरुद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
इसी तरह ललितपुर में युएन पार्क फिडर अन्तर्गत शंखमूल, युएन पार्क, शंखमूल टाउन प्लानिङ क्षेत्र में सुबह ११ बजे सेलेकर दोपहर २ बजे तक विद्युत अवरूद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है । यहाँ विद्युतीय तार भूमिगत कार्य के लिए फिडर सटडाउन में रखने के कारण विद्युत अवरुद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
यदि निर्धारित समय से पहले ही काम समाप्त हो जाएगा तो विद्युत सेवा शुरु होने की भी प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।

