Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सहकारी संबंधी कई प्रचार मिथ्या हैः मन्त्री अधिकारी

 
बलराम अधिकारी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ जनवरी । भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरीबी निवारण मन्त्री बलराम अधिकारी ने दावा किया है कि सहकारी संस्थाओं को लेकर बजार में जो प्रचार–प्रसार हो रहा है, उसमें से कई प्रचार मिथ्या है । उनका मानना है कि इसतरह की मिथ्या प्रचार को गलत साबित करने की मुख्य जिम्मेदारी भी सहकारी संस्थाओं की ही है । आज सोमबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मन्त्री अधिकारी ने कहा कि सहकारी संस्था अपनी जगह ठीक है, ऐसी सन्देश प्रवाह करना होगा, इसके लिए सहकारी संस्था खूद जिम्मेदारी होना होगा । उन्होंने कहा– ‘आज सहकारी को लेकर विभिन्न भ्रम सिर्जना हो रही है । सहकारी अपनी जगह ठीक है, अगर हम लोग ऐसी सन्देश दे सकते हैं तो इसतरह की भ्रमक प्रचार से कुछ भी नहीं होगा ।’ मन्त्री अधिकारी का मानना है कि जनता की जीवनस्तर परिवर्तन के लिए सहकारी संस्थाओं को काम करना चाहिए ।
मन्त्री अधिकारी ने कहा है कि पड़ोसी देशों में सहकारी मार्फत उदाहरणीय काम हुआ है, कृषि उत्पादन के लिए सहकारी का मुख्य योगदान है । उन्होंने कहा कि ऐसी उदाहरण कार्य से नेपाल को भी सिख लेना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘सहकारी संस्थाओं में जो समस्या दिखाई दे रही है, उस समस्या का समाधान सिर्फ सरकार से हो सकता है, ऐसी मान्यता गलत है । सभी को अपनी–अपनी जगह से समस्या समाधान का पहल होना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *