काठमांडू से लाल चंदन के साथ दो लोग गिरफ्तार
काठमांडू.15जनवरी
पुलिस ने काठमांडू के कंडाघारी से लाल चंदन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि घाटी अपराध जांच कार्यालय की एक टीम ने एक बोरी में लाल चंदन की लकड़ी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसका वजन 462 किलोग्राम था। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नाम जारी नहीं किए हैं।

