नये वर्ष में मन्दार महोत्सव में प्रस्तुति से मोनी झा ने शानदार शुरूआत की

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जगत जननी माता जानकी जी की प्राकट्यस्थली सीतामढ़ी की बेटी मोनी झा ने नव वर्ष में अपने कार्यक्रम की शुरूआत पर्यटन मंत्रालय, बिहार सरकार व जिला प्रशासन, बांका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित त्रिदिवसीय ‘मन्दार महोत्सव-2025’ से की। महोत्सव के अंतिम दिन, 16 जनवरी को अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर उन्होंने तालियों के साथ खूब सुर्खियाँ बटोरी। ‘हम गुदरी पहिर रहि लेबै’, और ‘नैहर के दुलरी हईं बड़ा सुकुमार हे पिया’ जैसे लोकगीतों को गाकर पूरे कार्यक्रम में समाँ बाँध दिया। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, बांका ने उन्हें जिला प्रशासन द्वारा प्रायोजित ‘मन्दार पर्वत’ का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

