Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यू–१९ महिला टीम वल्र्ड कप में आज नेपाल का पहला मैच

 

काठमांडू, माघ ५ – नेपाल की यू–१९ महिला टीम आज (शनिवार) ऐतिहासिक विश्वकप क्रिकेट खेल रही है ।
बंगलादेश विरुद्ध मलेशिया के मैदान में आज नेपाली महिला टोली पहली बार विश्वकप खेलकर इतिहास रचने जा रही है । खेल शनिवार दिन के सवा १२ बजे से शुरु होना है ।कात्तिक महीने में हुए युएई में एशिया चयन को पार करते हुए नेपाली यू–१९ महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया था ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: प्रधानमंत्री और सभी मंत्री देंगे एक महीने का वेतन राहत कोष में

विश्वकप में चयन होने के बाद  एसीसी यू–१९ एशिया कप में पाकिस्तान को पराजित करते ऐतिहासिक जीत हासिल की थी । उसके बाद मलेशिया पहुँचकर अभ्यास खेलकर नेपाल विश्वकप खेलने के लिए तैयार है ।
विश्वकप में नेपाल समूह ‘डी’ में है । इस समूह में नेपाल, बंगलादेश, आस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड है । सुपर–६ में पहुँचने के लिए नेपाल को कम से कम एक टीक को पराजित करना ही होगा ।
इस विश्वकप में सहभागी १६ टीम को चार समूह में विभाजित किया गया है । प्रत्येक समूह से समान तीन÷तीन टोली सुपर ६ में पहुँचेगी । सुपर ६ दो समूह में होगा ।
नेपाली टीम ः
पूजा महतो (कप्तान), सोनी पाख्रिन (उपकप्तान), सना प्रवीण, ज्योत्स्निका मरासिनी, कुसुम गोदार, अलिशाकुमारी यादव, सावित्री धामी, तिर्सना विक, किरण कुँवर, रिया शर्मा, रचना चौधरी, सीमाना केसी, स्नेहा महरा, अनु कडायत, कृश्मा गुरुङ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com