समाजवादी मोर्चा के साथ सहकार्य की संभावना नहीं है – उपेन्द्र यादव
काठमांडू, माघ ५ – जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि समाजवादी मोर्चा के साथ सहकार्य की संभावना नहीं है । आज शनिवार ‘बलिदान दिवस’के अवसर में लहान में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद संचारकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि मोर्चा के साथ तत्काल सहकार्य की कोई संभावना नहीं है ।
अध्यक्ष यादव ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि देश में संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्रात्मक शासन व्यवस्था लाने में मधेश आन्दोलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
जब प्रतिपक्षी दल समाजवादी मोर्चा को सशक्त बनाने में लग रहे हैं ऐसे समय में यादव का यह बयान आया है । प्रचण्ड प्रधानमंत्री कार्यकाल के समय में उपेन्द्र मंत्री के रूप में विदेश भ्रमण में थे तभी अशोक राई के नेतृत्व में उनका दल विभाजन हुआ था ।
दल विभाजन होने का दोष उपेन्द्र यादव प्रचण्ड पर लगाते आ रहे हैं । इसी कारण वो तत्काल समाजवादी मोर्चा में सहभागी नहीं होना चाहते हैं ।


