Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन में रवि लामिछाने समेत चार लोगों के खिलाफ संगठित अपराध का मुकदमा चलाने की राय

 

काठमांडू, माघ १४ – जिला पुलिस कार्यालय चितवन ने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति एवं गोर्खा मीडिया नेटवर्क के तत्कालीन प्रबन्ध निर्देशक रवि लामिछाने सहित १४ लोगों के विरुद्ध पूरक अभियोजन के लिए अनुसन्धान प्रतिवेदन दी है ।
जिला सरकारी वकिल कार्यालय में प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन में पुलिस की राय है कि लामिछाने सहित गोर्खा मीडिया के तत्कालीन सञ्चालक एवं पूर्वडीआईजी छविलाल जोशी, तत्कालीन अध्यक्ष गितेन्द्रबाबु (जीबी) राई और रामबहादुर खनाल के विरुद्ध संगठित अपराध में मुद्दा चलाया जाना चाहिए ।
पुलिस अनुसन्धान से यह सामने आया है कि भरतपुर स्थित सहारा चितवन बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था से कुल ३८ करोड़ नौ लाख ७९ हजार रुपया बचत गबन किया गया है ।
बीते असोज ८ गते जिला सरकारी वकिल कार्यालय ने बचतकर्ता रकम गबन होने का दाबा करते हुए चितवन जिला अदालत में मुद्दा दायर की थी । सरकारी वकिल ने नेपाल राष्ट्र बैंक के निर्देशन सहित के विषयों में और अनुसन्धान कर पूरक अभियोजन लाने की प्रतिबद्धता जताई थी ।
जिला सरकारी वकिल कार्यालय ने पुलिस को पत्राचार करते हुए लिखित रुप में प्रतिबद्धता जताया था कि इन इन विषयों में अनुसन्धान करेंगे । जिला सरकारी वकिल कार्यालय ने पत्राचार में जिन जिन विषयों को लेकर खोजबीन किए जान का उल्लेख किया था उन विषयों में अनुसन्धान नहीं किया गया है । ये कहते हुए पुलिस ने प्रतिवेदन भेज दी थी । इसके बाद जिला सरकारी वकिल ने उक्त प्रतिवेदन को वापस भेजा और अनुसनधान के लिए निर्देशन दी ।
निर्देशन अनुसार अनुसन्धान पूरा कर चितवन पुलिस ने लामिछाने सहित १४ लोगों को प्रतिवादी बनाने को लेकर एक प्रतिवेदन रविवार को जिला सरकारी वकिल कार्यालय में दिया है । लामिछाने सहित के प्रतिवादी से पाँच करोड ७९ लाख ८३ हजार रुपया दुरुपयोग होने का पुलिस प्रतिवेदन में उल्लेख है ।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं को रिहा करने का आदेश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com