Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित और नियंत्रित करने वाला कानून अस्वीकार्य है

 

काठमांडू.29जनवरी

नेपाली पत्रकार महासंघ  ने सोशल मीडिया के संचालन, उपयोग और विनियमन पर सरकार द्वारा संघीय संसद में पंजीकृत विधेयक के कुछ प्रावधानों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

महासंघ ने बुधवार को एक बयान जारी कर सरकार के उस कदम पर गंभीर असहमति और आपत्ति व्यक्त की, जिसमें कुछ प्रावधानों को शामिल करके विधेयक को आगे बढ़ाया गया है, जो हितधारकों के साथ सामान्य परामर्श और चर्चा के बिना  लाया गया है । महासंघ का मानना है कि इस विधेयक से  प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात पहुँचेगा ।

यह भी पढें   पूर्वप्रधानमन्त्री प्रचण्ड की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर

नागरिकों ने सरकार को चेतावनी दी है । सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए विधेयक को लेकर शुरुआती चरण में ही गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। जागरूक नागरिक समझते हैं कि यदि विधेयक में  परिवर्तन नहीं किया गया तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एवं नागरिकों के संवैधानिक अभिव्यक्ति के अधिकार को प्रतिबंधित करेगा।”

इसलिए, महासंघ ने नेपाल सरकार और संघीय संसद से आग्रह किया है कि वे प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में बाधा डालने वाले प्रावधानों को सही करने के बाद ही विधेयक को आगे बढ़ाएं । महासंघ नेपाल सरकार और संघीय संसद से आग्रह किया है कि वे सार्वभौमिक मानवाधिकार, प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल्यों के अनुरूप, प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बाधित करने वाले प्रावधानों को ठीक करने के बाद ही विधेयक को आगे बढ़ाएं।

यह भी पढें   भारत और पाकिस्तान अब भी सिंधु जल संधि को बहाल करने पर सहमत नहीं हो सके हैं - एक प्रतिक्रिया

महासंघ का कहना है कि कोई भी कानून जो प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित और नियंत्रित करता है, अस्वीकार्य है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *