Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राजा ज्ञानेंद्र भारत की ओर, योगी आदित्यनाथ से भी होगी भेट

 

काठमांडू, माघ १६ – पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह गुरुवार को भारत के गोरखपुर जाने वाले हैं । बताया जा रहा है कि वो गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर वहाँ विशेष पूजा करेंगे । आज पूर्वराजा शाह भैरहवा में हैं । गुरुवार को भैरहवा से पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र गोरखपुर की ओर प्रस्थान करेंगे । ये जानकारी उनके संवाद सचिव फणीराज पाठक ने दी है ।
पाठक के अनुसार गोरखपुर भ्रमण के क्रम में पूर्वराजा शाह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे । भारतीय सञ्चार माध्यम के अनुसार पूर्वराजा शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री बीच मुलाकात के लिए तैयारी हो रही है । गोरखनाथ मन्दिर में पूर्वराजाओं द्वारा खिचड़ी चढाने का प्रचलन है । इसी परम्परा को निरन्तरता देने के लिए पूर्वराजा शाह गोरखपुर जा रहे हैं । इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ भी गोरखनाथ आएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *