प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संविधान को खत्म करना चाहते है – प्रचण्ड
काठमांडू, माघ २८ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संविधान को खत्म करना चाहते हैं । जनकपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह बात कही कि प्रधानमन्त्री ओली परिवर्तन और संविधान को ही खत्म करना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि हम तो बार बार कह रहे हैं इस बात को । वो तो आन्दोलन से जो परिवर्तन आया है सबको बरबाद करना चाहते हैं । हमारे अभी के प्रधानमंत्री तो संविधान को ही समाप्त करना चाहते हैं । अध्यक्ष प्रचण्ड ने दाबा किया कि इससे पहले भी दो दो बार संसद विघटन करने का तात्पर्य भी तो यही है ।
उन्होंने कहा कि यह मौजूदा प्रधानमंत्री ओली ही थे जिन्होंने मधेसी लोगों की मांग के अनुरूप संविधान में संशोधन के प्रस्ताव को दो बार रोका था । मैं मधेसी लोगों के लिए संविधान में दो बार संशोधन का प्रस्ताव संसद में ले चुका हूँ । केपी ओली ही ऐसे नेता हैं जिन्होंने रोक दिया । प्रचण्ड ने यह भी कहा कि जनता समाजवादी पार्टी नेपाल मंत्री और सरकार के लोभ में अध्यादेश के पक्ष में नहीं जाएगी और अध्यादेश स्वीकृत नहीं की जाएगी ।

