राष्ट्रपति पौडेल ने कीर्तिपुर स्थित बर्न अस्पताल में पहुँचकर अर्थमन्त्री विष्णु पौडेल और मेयर आचार्य के स्वास्थ्य जानकारी ली
काठमांडू, फागुन ४ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल कीर्तिपुर स्थत बर्न अस्पताल में पहुँचे हैं । शनिवार पोखरा में गुब्ब्बारें के फटने से जले आईसीयु में इलाजरत उपप्रधानमन्त्री एवं अर्थमन्त्री विष्णु पौडेल और पोखरा के मेयर धनराज आचार्य के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने के लिए राष्ट्रपति पौडेल अस्पताल पहुँचें हैं ।
राष्ट्रपति पौडेल को स्वास्थ्य सचिव रोशन पोखरेल और हरिप्रसाद मैनाली तथा अस्पताल के निर्देशक किरणकिशोर नकर्मी आदि इलाज में संलग्न चिकित्सकों ने मंत्री पौडेल और मेयर आचार्य के स्वास्थ्य अवस्था और इलाज प्रक्रिया के बारे में जानकारी कराई थी ।
पौडेल और आचार्य को शनिवार को ही हेलिकोप्टर से काठमांडू लाया गया था । उनका चेहरा, गर्दन और हथेलियां जल गई थी । पोखरा भ्रमण वर्ष का उद्घाटन करने के क्रम में हाइड्रोजन गैस से भरे बैलुन के झुण्ड में आग लगने से फूट गया जिससे पौडेल और आचार्य घायल हो गए । दोनों को ४८ घन्टें सघन कक्ष में रखकर इलाज किए जाने की जानकारी अस्पताल ने दी है । अस्पताल ने जानकारी दी है कि दोनों की अवस्था खतरे से बाहर है ।


