Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एडवोकेट निंरकार प्रसाद जायसवाल बार तहसील अधिवक्ता संघ बहराईच का अध्यक्ष में निवार्चित

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । पडोसी मित्र राष्ट्र भारत उत्तर प्रदेश बहराईच जिला अन्र्तगत तहसील अधिवक्ता संघ एशोसिएसन तहसील नानपारा जनपद बहराईच की निर्वाचन १९ फरवरी बुद्धवार को सम्पन्न हुआ है ।

ग्राम भवनियापुर नानपारा निवासी एडवोकेट निंरकार प्रसाद जायसवाल ६वीं बार तहसील अधिवक्ता संघ एशोसिएसन तहसील नानपारा जनपद बहराईच का अध्यक्ष में निवार्चित हो चुके हैं । एडवोकेट निंरकार प्रसाद जायसवाल ने १ सौ ६ वोट प्राप्त किय उनके निकटतम में रहे एडवोकेट राम नरेश पाण्डेय से ८० वोट मात्र प्राप्त किया । एडवोकेट निंरकार प्रसाद जायसवाल ने २६ वोट से जीता । इसी तरह जगदम्बा श्रीवास्तव ने ३५ वोट प्राप्त किया । उपजिला अधिकारी नानपारा अञ्जली यादव के प्रमुख आतिथ्य में निर्वाचन सम्पन्न हुआ । निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये पाँच सदस्यीय एलडर कमिटि बनायी गई थी । जिस कमिटि में निर्वाचन अधिकारी के रुप में वरिष्ठ एडवोकेट रुप नारायण जायसवाल रहे थे । एलडर कमिटि (निर्वाचन कमिटि) की सहयोगी सदस्यों में एडवोकेट राम गोपाल भारती, एडवोकेट सुरेश चन्द्र गुप्ता, एडवोकेट जगदीश प्रसाद गुप्ता और अब्दुल रफी मेकरानी लगायत लोगों ने निर्वाचन सम्पन्न कराया । एडवोकेट निंरकार प्रसाद जायसवाल पाँच बार अध्यक्ष रह चुके हैं ए छठीं बार अध्यक्ष पद में पुन निर्वाचित हुये हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *