Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस मजबूत हुआ तो ही देश समृद्ध होगाः सभापति देउवा

 
शेरबहादुर देउवा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ मार्च । नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने दावा किया है कि जब कांग्रेस मजबूत रहेगा, तब ही देश समृद्ध हो सकता है । उन्होंने यह भी कहा कि केवल लोकतंत्र में ही सभी वर्गों के अधिकार सुनिश्चित किए जा सकते हैं । आज बिहिबार को पार्टी कार्यालय सानेपा में नेपाल भूतपूर्व सैनिक संघ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सभापति देउवा ने कहा कि नेपाल भूतपूर्व सैनिक संघ में मौजूद समस्याओं को समझते हुए वे उनके समाधान के लिए पहल कर रहे हैं । साथ ही, उनका यह भी कहना है कि गोरखा भर्ती केंद्र को लेकर सरकार से बातचीत जारी है । उन्होंने कहा– ‘सिर्फ लोकतंत्र में ही सभी वर्गों के अधिकार सुरक्षित होते है ं। सभी भ्रातृ एवं शुभेच्छुक संस्थाएं मजबूत होंगी, तो नेपाली कांग्रेस भी मजबूत होगी’, उन्होंने कहा, ‘अगर कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई, तो ही नेपाल एक समृद्ध देश बन सकता है। इस पर विशेष ध्यान देने का मेरा अनुरोध है ।’
गोरखा भर्ती से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए कूटनीतिक स्तर पर पहल करने की प्रतिबद्धता जताते हुए देउवा ने कहा कि नेपाल के प्रत्येक लोकतांत्रिक आंदोलन में भूतपूर्व सैनिकों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है । उन्होंने कहा– ‘नेपाल भूतपूर्व सैनिक संघ के साथियों की समस्याएं हैं, इसे मैं स्पष्ट रूप से समझता हूं । गोरखा भर्ती केंद्र को लेकर सरकार से बातचीत चल रही है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *