भारत के दुश्मन चुन-चुन कर मारे जा रहे है, पाकिस्तान में “अज्ञात” का ख़ौफ़ : मुरली मनोहर तिवारी (सीपू)
मुरली मनोहर तिवारी (सीपू), बीरगंज । पाकिस्तान में टारगेट किलिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और अधिकतर मामलों में हमलावरों का कोई पता नहीं चलता है। ये अज्ञात हमलावर पुलिस, सुरक्षाबलों और गुप्तचर एजेंसियों की पकड़ के बाहर हैं।
अंधेरी रात में एक अज्ञात, काल बनकर आता है और पाकिस्तान सरकार की नींद उड़ा जाता है। पाकिस्तान को सबसे ज्यादा ख़ौफ़ उसी अज्ञात काल से है। उसे न तो किसी ने देखा है और न ही उसके बारे में बहुत कुछ जाना है। वह अज्ञात काल समय-समय पर बाइक पर नकाब पहन निकलता है और पाकिस्तान में छिपे भारत के दुश्मन का काम तमाम कर देता है।
पाकिस्तान में ये बंदूकधारी सभी दहशतगर्दों का बारी-बारी से सफाया कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में भारत के दुश्मनों की पाकिस्तान में रहस्यमयी तरीके से हत्या हो रही है। इन हत्याओं में वे आतंकी शामिल हैं, जिन्हें भारत ने मोस्ट वांटेड लिस्ट में रखा है। इन सभी हत्याओं में एक ही पैटर्न है, रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल पर अज्ञात बंदूकधारी आते हैं, टारगेट को गोली मारते हैं और भूत की तरह गायब हो जाते हैं।
पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों के टारगेटेड किलिंग का सिलसिला बीते कुछ दो-तीन सालों में शुरू हुआ है। अज्ञात को ना किसी नाम, पहचान या मेडल की जरूरत है, ये अपने देश के लिए कफ़न बांध कर गुमनामी की मौत के लिए भी तैयार है। आईए देखते है अज्ञात के कुछ ज्ञात कारनामें जिनके बारे में जानकर सभी भारतीयों को गर्व होता है और उन “अज्ञात” हो हर सच्चा भारतीय नमन करता है।
16 मार्च 2025:- जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बकी नूरजई इसका शिकार बना। रविवार रात को क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अब्दुल बकी की गोली मारकर हत्या कर दी।
15 मार्च 2025:- भारत का मोस्ट वांटेड और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हाफिज सईद, फैजल नदीम उर्फ अबू कातिल और जफर इकबाल पाकिस्तान में मारा गया है।
30 सितंबर, 2023:- लश्कर के सरगना हाफिज सईद के करीबी सहयोगी मुफ्ती कैसर फारूक की पाकिस्तान के कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
12 सितंबर 2023:- लश्कर व हिजबुल का कोआर्डिनेटर कहा जाने वाला जियाउर रहमान पाकिस्तान के कराची में शाम की सैर के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों की गोलीबारी में मारा गया।
8 सितंबर 2023:- गुलाम जम्मू-कश्मीर के रावलकोट में एक मस्जिद के भीतर लश्कर कमांडर मोहम्मद रियाज उर्फ अबू कासिम की हत्या हो गई । वह राजौरी व पुंछ जिलों में दोबारा आतंकवाद को जिंदा करने के लिए हिंदुओं व सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश में भी शामिल था।
5 अगस्त, 2023:- पाकिस्तान में कराची सिंध के नवाबशाह जिले में मुल्ला सरदार हुसैन अरैन (जेयूडी) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह हाफिज सईद के करीबियों में एक था।
6 मई, 2023:- खालिस्तान कमांडो फोर्स के स्वयंभू प्रमुख और कुख्यात आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की पाकिस्तान के शहर लाहौर में हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने पंजवड़ को उस समय गोली मार दी, जब वह अपनी सोसायटी में टहल रहा था। नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी और अन्य आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा पंजवड़ 2020 में भारत सरकार की ओर से जारी आतंकियों की सूची में आठवें स्थान पर था। भिंडरांवाला के संपर्क में रहा पंजवड़ नाम बदलकर पाकिस्तान में रह रहा था।
4 मार्च, 2023:- पाक के खैबरपख्तून में आतंकी सैयद नूर शोलाबर की हत्या कर दी गई। वह अफगानिस्तान में भी सक्रिय रहा था और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए पाक की मदद कर रहा था।
26 फरवरी, 2023:- कराची में अल बदर के पूर्व कमांडर सैयद खालिद राजा की हत्या। वह जम्मू-कश्मीर का अल बदर का कमांडर रह चुका था।
20 फरवरी, 2023:- रावलपिंडी में हिजबुल के इम्तियाज आलम उर्फ बशीर अहमद पीर की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी थी। वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में जुटा था।
1 मार्च, 2022:- आईसी-814 विमान के अपहरणकर्ताओं में शामिल जैश कमांडर आतंकी मिस्त्री जहूर उर्फ जाहिद अखूंद की कराची में हत्या।
इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा की राजनीतिक शाखा का चीफ मौलाना काशिफ अली, ISI का अंडरकवर एजेंट मुफ्ती शाह मीर, आतंकी मसूद अजहर का करीबी रहीम उल्लाह तारिक, लश्कर आतंकी अकरम गाजी, ख्वाजा शाहिद, जियाउर रहमान, आईएसपीआर अधिकारी मेजर दानियाल के साथ कई अन्य आतंकवादी अज्ञात द्वारा अज्ञात कर दिए है, ये सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक भारत के सभी दुश्मन मारे नहीं जाते।


