Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप ने शिक्षा विभाग को खत्म करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर

 

काठमांडू, चैत ८ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिक्षा विभाग को ही खत्म करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है । अमेरिका के शिक्षा विभाग को समाप्त करने के लिए डोनल्ड ट्रंप ने २० मार्च (गुरुवार) को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया । इस आदेश के अनुसार, जल्द ही अमेरिका के शिक्षा विभाग को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा ।
डोनल्ड ट्रंप बहुत अरसे से इस विभाग को बंद करना चाहते हैं । लेकिन कानूनी जटिलताओं के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पाया था, जिसे वह अब पूरा करने की कोशिश में लगे है । उन्होंने अपने एक बयान में इस विभाग को धोखेबाज विभाग कहा है । उन्होंने राष्ट्रपति के अपने पहले चरण में भी इसे समाप्त करने की कोशिश की थी । लेकिन उस समय उन्हें अमेरिकी संसद कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला था ।
अमेरिका के शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों और कॉलेजों को फंड दिया जाता है । विभिन्न तरह की शिक्षा संबंधी नीतियाँ बनाई और लागू की जाती हैं । जानकारी के मुताबिक, इस विभाग में लगभग ४,२०० से अधिक लोग कार्य करते हैं । इस विभाग को इस वर्ष २५१ अरब डॉलर का बजट अमेरिकी सरकार द्वारा दिया गया है ।

यह भी पढें   100 दिनों की चुप्पी के बाद संवाद की राह पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, उद्योग जगत से लेकर शिक्षाविदों तक बढ़ाया संपर्क

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *