Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में मयूरभंज छऊ नृत्य

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारतीय राजदूतावास तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास के सहयोग तथा इण्डियन काउन्सिल ऑफ नयी दिल्ली द्वारा कुलेश्वर ठाकुर की टीम द्वारा जनकपुरधाम के महेंद्र नारायण निधि सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में मयूरभंज छऊ नृत्य कार्यक्रम शुरू है। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीना ने मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह, मधेश प्रदेश के सभापति राम चंद्र मंडल तथा शिक्षा तथा संस्कृति मंत्री रानी शर्मा को गुलदस्ता तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल तथा भारत के राष्ट्रगान से हुआ है। कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के पूर्व गवर्नर हरिशंकर मिश्र, पूर्व मंत्री सुरीता साह,चंदन सिंह, बिधायक किरण साह,जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर बजरंग साह, हिन्दी भाषा अभियानी तथा मधेशवादी नेता रमन पांडेय, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed