Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाजार में लहसुन की कीमत में बढ़ोतरी

 

काठमांडू, चैत ११ – बाजार में लहसुन की कीमत बढ़ गयी है । कालीमाटी फल एवं तरकारी बाजार विकास समिति द्वारा जारी किए गए तथ्यांक के अनुसार, नेपाली सूखे लहसुन की कीमत में बढ़ोतरी हुई है ।
सोमवार सूखे नेपाली लहसुन की कीमत में प्रतिकिलो ६५ रुपये की बढ़ोतरी हुई है । रविवार को लहसुन का कारोबार २२५ रुपये में हुआ था । आज २९० रुपये में हलसुन खरीदा बेचा जा रहा है ।
सरकार ने चीनी लहसुन के आयात में कडाई कर दी है । जिसके बाद पिछले दो महीनों में लहसुन के आयात में गिरावट आई है । भन्सार विभाग के तथ्यांक अनुसार पिछले ७ महीने के अवधि में ६ अरब २६ करोड़ रुपये का लहसुन नेपाल में आ चुका है । इसी तरह फागुन महीने में ४ करोड़ ५९ लाख रुपये का लहसुन आयात किया गया ।
इसी तरह कालीमाटी में सस्ते चीनी लहसुन की कीमत आज किलो में ४० रुपये से बढ़कर ३१० में खरीदा बेचा जा रहा है ।कल रविवार को यही लहसुन किलो का २७० रुपये था ।

यह भी पढें   अब तक १८७ पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, ४२० पर्यटक सम्पर्क से बाहर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com