इटहरी के व्यवसायिक इमारत सेंटर प्लाजा में भीषण आग, कई लोगों के फसने की आशंका

काठमांडू 26 मार्च । सुनसरी के इटहरी में व्यावसायिक इमारत सेंटर प्लाजा में भीषण आग लगने के बाद कई लोग अंदर फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि आग के ऊपर वाली मंजिल पर कुछ लोग फंसे हुए हैं।
जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के डीएसपी योगराज खतीवाड़ा ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। उनके अनुसार ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।
पुलिस ने बताया है कि बुधवार सुबह 10:15 बजे सुनसरी के इटहरी स्थित सेंटर प्लाजा की चौथी मंजिल पर आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद सशस्त्र पुलिस बल नेपाल को बुलाया गया। एसएसपी मनीष थापा की कमान में प्रथम बारह वाहिनी के 105 जवानों, नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और 6 दमकल गाड़ियों द्वारा स्थानीय निवासियों की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है।
जिस इमारत में आग लगी है वह सात मंजिला है। अबअ तक 16 लोगों का उद्धार किया जा चुका है ।

