Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपक्षी दलों के अवरोध के कारण राष्ट्रीय सभा की बैठक एक घण्टा के लिए स्थगित

 

काठमांडू, चैत १४ – विपक्षी दलों के अवरोध के कारण राष्ट्रीय सभा की बैठक एक घण्टा के लिए स्थगित कर दिया गया है । प्रतिपक्षी दलों ने कहा है कि नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ को बर्खास्त करने के विषय में प्रधानमन्त्री का ही जबाव चाहिए । अगर वो जबाव नहीं देते हैं तो सभा नहीं चलेगी । अवरोध के बाद बैठक स्थगित कर दी गई ।
आज मध्याह्न १२ः१५ के लिए बुलाई गई बैठक में नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के बेदुराम भुसाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री ने सार्वजनिक कार्यक्रम जबाव दिया लेकिन वो सदन में आकर जबाव नही  देंगे । ऐसी अभिव्यक्ति देने का लेकर आपत्ति जताई । उन्होंने कहा कि सदन में आकर जबाव नहीं देना संविधान का उलंघन है ।
उन्होंने कहा “…संसद् प्रति अनुत्तरदायी होना, संसद् में उठे विषय को गम्भीरता के साथ नहीं लेना , सदन आकर जबाव नहीं देना , ये व्यवहार प्रधानमंत्री ने दिखाया है । ये संविधानतः गलत है । संविधान में संसद्प्रति उत्तरदायी होने की व्यवस्था है ।”
भुसाल ने कहा प्रधानमन्त्री जबतक जबाव नहीं देंगे तबतक सदन नहीं चलने देंगे ।
राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष नारायण दाहाल ने बार बार आग्रह किया कि सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के प्रतिस्थापन विधेयक को आगे बढ़ने दें । आप सभी अपनी जगह पर बैठे लेकिन विपक्षी दलों पर कोई असर नहीं पड़ा वो खड़े ही रहें ।विपक्षी दलों के अवरोध के बाद अध्यक्ष ने एक घंटे के लिए बैठक स्थगित कर दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com