राजावादी प्रदर्शन के उग्र रुप ! गृह मंत्रालय में आपातकालिन बैठक
काठमांडू, २८ मार्च । राजावादी समर्थकों द्वारा काठमांडू के तीनकुने क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान उग्रता दिखाने के बाद गृह मंत्रालय में आपातकालीन बैठक बुलाई गई है । प्राप्त सूचना अनुसार बैठक में राजावादी समूह के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा । बैठक में गृहमंत्री रमेश लेखक के साथ गृह सचिव और सुरक्षा एजेंसियों की टीम भी शामिल हैं ।
इससे पहले, तीनकुने क्षेत्र में राजावादी प्रदर्शन के उग्र होने के कारण जिला प्रशासन कार्यालय, काठमांडू ने निषेधाज्ञा (कफ्र्यू) जारी किया था । प्रदर्शनकारियों द्वारा घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के कारण संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने यह आदेश दिया ।

