Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वपा के सांसदों ने रेविका खत्री के परिवार से की मुलाकात

 

काठमांडू, चैत १९ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सांसदों ने उपचाररत रेविका खत्री के परिवार से मुलाकात की है ।
रास्वपा सांसद सोबिता गौतम, गणेश पराजुली और चन्दा कार्की ने मंगलवार की शाम अस्पताल पहुँचकर उनके परिवार से मुलाकात की है ।
खत्री का नया बानेश्वर स्थित सिविल अस्पताल के आईसीयू में इलाज किया जा रहा है ।
चैत १५ गते काठमांडू के तीनकुने में हुए राजावादियों के प्रदर्शन के क्रम में उन्हें गोली लगी थी ।
अपने नियमित काम से वो वापस लौट रही रेविका प्रदर्शनकारी और पुलिस बीच के झड़प में फंस गई थी । इसी क्रम में उन्हें गोली लग गई । अभी उनकी अवस्था गंभीर है ।
सांसदों ने घटना प्रति दुःख व्यक्त करते आवश्यक पहल के लिए परिवार से अपनी प्रतिवद्धता जताई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *