Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभास्थल की सफाई को लेकर मेयर साह ने राप्रपा को दिया धन्यवाद

 

काठमांडू, चैत २६ – काठमांडू महानगरपालिका के प्रमुख बालेन साह ने स्पष्ट कर दिया है कि महानगर बैठकर इस बात का इंतजार नहीं करेगा कि कोई कूड़ा फैलाए और जुर्माना भरे ।
मंगलवार बल्खु में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी द्वारा किए गए सभा में अध्यक्ष लिङ्देन ने काठमांडू महानगर के प्रमुख बालेन साह को जुर्माना नहीं काटने की चेतावनी दी थी । उन्होंने अपने नेताओं कार्यकर्ताओं को सड़क साफ करने का भी आग्रह किया था ।
इसके जबाव में साह ने सामाजिक संजाल में लिखा है कि –‘महानगर बैठकर इस बात का इंतजार नहीं करेगा कि कोई कूड़ा फैलाए और जुर्माना भरे ।’उन्होंने आगे कहा कि –‘महानगर चाहता है कि सार्वजनिक स्थान में कोई भी व्यक्ति, संस्था कार्यक्रम कर कूड़ा नहीं फैलाएं ।’
महानगर प्रमुख साह ने सड़क साफ करने के लिए राप्रपा को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि ‘राप्रपा ने आज का कार्यक्रम करने के बाद खुद ही सरसफाई का काम किया है । इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद है ।’
राप्रपा का कार्यक्रम चल रहा था उसी समय उद्घोषक ने पानी का बोतल तथा कूड़ा कचरे पको व्यवस्थित करने का आग्रह किया था ।
काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह प्रति लक्षित करते उद्घोषक ने कहा था कि ‘एक व्यक्ति तैयार बैठा है चिठ्ठी काटने के लिए । वो पत्र आएगा । पानी का बोतल आपलोगों में से कोई भी लें । आपके नाम का तो पता नहीं चलेगा लेकिन राप्रपा के नाम से पत्र आएगा ।’
उन्होंने कहा था कि ‘बालेनजी से मैं आग्रह करता हूँ कि वो चिठ्ठी न काटें । हमारे लोग खुद ही सफाई कर लेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *