Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्गा प्रसाईं को लेकर भ्रामक समाचार नहीं बनाएं

 

काठमांडू, चैत २९ – नेपाल पुलिस ने कहा है कि विभिन्न आपराधिक घटना में संलग्न रहे फरार दुर्गा प्रसाईँ की तलाश जारी है । पुलिस प्रवक्ता पुलिस नायब महानिरीक्षक दिनेशकुमार आचार्य ने जानकारी दी है कि –पुलिस के विभिन्न स्रोतों का उल्लेख कर ‘दुर्गा प्रसाईँ गिरफ्तार ’ शीर्षक में विभिन्न संचार माध्यम में समाचार प्रकाशित किए जा रहे हैं । इन समाचारों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि – इन समाचारों में हमारा गंभीर ध्यानाकर्षण हुआ है ।
उन्होंने मीडिया से आग्रह किया है कि प्रसाईं को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है । हम प्रसाईं को तलाश रहे हैं इसलिए इस तरह के भ्रामक समाचार नहीं प्रकाशित करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *