आज सातों प्रदेश में बारिश होने की संभावना
काठमांडू, चैत २९ – काठमांडू सहित देश के कुछ भूभागों में आज भी बारिश होने की संभावना है ।
पश्चिमी तथा स्थानीय हवाओं के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली जलवाष्पयुक्त हवा का समेत प्रभाव के कारण बारिश होने की संभावना है ।
आज देश के सातों प्रदेश में बारिश होने की संभावना है । विशेषकर पहाड़ी भूभागों में बारिश होने की संभावना की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है
मौसमविद् का कहना है कि “आज सातों प्रदेश में बारिश होने की संभावना है । विशेषकर उच्च पहाड़ में बारिश होने की संभावना है ।” उनके अनुसार मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है ।
मौसमविद् के अनुसार सातों प्रदेश के उच्च पहाड़ और हिमाली भूभागों में बर्फबारी की भी संभावना है ।
मौसमविद् के अनुसार आज काठमांडू में भी बारिश होगी । “काठमांडू में आज दिनभर बदली छाई रहेगी । आज सुबह से ही बादल छाई है । सुबह के समय में लगे कुहासा और धुंध कुछ समय के छट जाएंगे लेकिन दिन में बदली छाई रहेगी ।” मौसमविद् का कहना कि“अपराह्न के बाद काठमांडू में बारिश होगी । भारी बारिश नहीं होकर हल्की बारिश होगी ।


