Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकारी योजना बिक्री किए जाने के विरोध में उग्र प्रदर्शन , मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन 

 

जनकपुर नेपाल । मधेश प्रदेशमे सांसद एवं मंत्रीद्वारा सरकारी योजना बिक्री किए जाने का विरोध करते हुए एबम जनकपुरधाम सहित धनुषा निर्वाचन क्षेत्र 3 में विकास संबंधित एक भी योजना नहीं मिलने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने जनमत पार्टी का नेता डा. प्रसन्न झा के नेतृत्व में जनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप जांच की मांग किया है । ज्ञापन सौंपने से पूर्व  क्षेत्र संख्या तीन के सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालकर योजना का खरीद बिक्री का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया । जुलूस में शामिल लोग प्ले कार्ड के साथ भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त करने का मांग भी कर रहे थे । जुलूस में शामिल लोग सार्वजनिक संपति का संरक्षण और अतिक्रमण हटाने का भी मांग कर रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *