मधेश प्रदेश के पूर्व प्रमुख राजेश अहिराज विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट

काठमांडू, १६ अप्रील । मधेश प्रदेश के पूर्व प्रमुख राजेश झा (अहिराज) विरुद्ध जिला अदालत काठमांडू ने गिरफ्तारी वारंट जारी की है । लेकिन पुलिस ने इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी है । पुलिस ने दावा किया है कि फौजदारी अभियोग में उनकी तालश हो रही है ।
चैत्र २५ गते ही अदालत ने उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी की है । पता चला है कि एक हफ्ता से अहिराज लापत्ता हैं । झा वि.सं. २०७७ साल फाल्गुन ७ गते में मधेश प्रदेश के लिए प्रदेश प्रमुख नियुक्त हुए थे ।

