Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईसीसी यू–१९ – नेपाल ने लगातार तीसरी जीत हासिल की

 

काठमांडू, बैशाख ३ – आईसीसी यू–१९ पुरुष क्रिकेट विश्वकप एशिया चयन में नेपाल ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है । नेपाल ने बुधबार हांगकांग के विरुद्ध नौ विकेट की सहज जीत हासिल की है ।
बुधबार को मुलपानी स्थित लोअर मुलपानी क्रिकेट मैदान में सम्पन्न खेल में हांगकांग ने नेपाल को जीत के लिए ११६ रन का लक्ष्य दिया था जिसे नेपाल ने १२.३ ओवर में एक विकेट खोकर पूरा किया ।
नेपाल की जीत में साहिल पटेल ने अविजित ४२ रन बनाए । उन्होंने ४१ गेंद में आठ चौकें मारे । कप्तान नरेन भट्ट ने २३ गेंद में आठ चौकें सहित ३९ रन बनाए । निरज कुमार यादव ने १२ गेंद में चार चौका सहित २३ रन बनाए ।
हांगकांग के सयान पुरी ने एक विकेट लिया । हांगकांग ने टॉस हारकर बल्ल्ेबाजी करने का निर्णय लिया । हांगकांग ने ४६.२ ओवर में १० विकेट खोकर ११५ रन बनाए ।

यह भी पढें   गाई जात्रा : दु:ख को ताकत में बदलने का त्योहार : विनोदकुमार विमल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com