Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘भ्रामक और कपोल कल्पित’ बातें हैं – डॉ. अन्जान शाक्य

 

काठमांडू, बैशाख ९ – एमाले सांसद विद्या भट्टराई के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब अगले शिक्षा मंत्री कौन बनेंगे इस बात को लेकर चर्चा हो रही है । इसी सन्दर्भ में बहुतों का कहना है कि राष्ट्रीय सभा सदस्य डॉ. अन्जान शाक्य को संभावित शिक्षा मंत्री के रुप में देखा जा रहा है ।
डॉ. शाक्य का कहना है कि तत्काल वो मंत्री नहीं बनना चाहते हैं ।  डा.शाक्य ने यह भी कहा कि ‘शिक्षा मन्त्रालय में मेरी अपनी कोई खास रुचि भी नहीं है और इसमें मेरी विज्ञता भी नहीं है । ’
बहुत तो यह भी कह रहे हैं प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अन्जान शाक्य को शिक्षा मंत्री बनाना चाहते हैं । शाक्य ने इस बात को लेकर कहा कि ये सभी ‘भ्रामक और कपोल कल्पित’ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *