Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरा पूरा ध्यान मिसन ८४ में केन्द्रित है…मैं अभी २०–२५ वर्षो तक बूढ़ा नहीं होऊंगा– प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, बैशाख ९ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने उनके बिना एमाले और एमाले बिना के नेपाल को तलाश पर आपत्ति जताई है । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी की ७६ वीं स्थापना दिवस के अवसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ओली ने यह बात कही कि मेरे बिना एमाले और एमाले के बिना नेपाल की कल्पना भी नहीं की जा सकती है ।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरी उम्र और मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं ।लेकिन मैं बता दूँ कि मैं अब बीमार नहीं हूँ । मैं अगले २०–२५ वर्षों  तक भी बूढ़ा नहीं होऊंगा । उन्होंने कहा, “यदि किसी ने केपी ओली के बिना एमाले की कल्पना की है तो वह पूरी नहीं होगी।”
उन्होंने कहा कि मेरा पूरा ध्यान मिसन ८४ में केन्द्रित है । फिर मैं मेची–महाकाली यात्रा में निकलकर शक्ति दिखाउंगा । जनता खूब अच्छे से जानती है । अभी एमाले के बिना के नेपाल को खोजना ही गलत है । उन्होंने कहा कि क्यों तलाश रहें हैं बिना ओली की एमाले ? अगर इरादे अच्छे होते तो मैं छोड़ देता लेकिन क्या आप ओली बिना के एमाले और एमाले बिना के नेपाल चाहते हैं तो देखिए मिशन ८४ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com