Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली ने की भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन से बातचीत कहा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और नेपाल एक साथ खड़े हैं

 

काठमांडू, बैशाख १० – नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की । उन्होंने जम्मू–कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए घातक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और अपनी संवेदना व्यक्त की।
ओली ने पहलगाम आतंकवादी हमले को जघन्य बताया और इस मुद्दे पर पीएम मोदी के साथ विस्तार से बातचीत की ।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादी हमले में एक युवा नेपाली नागरिक की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की । उन्होंने कहा कि भारत इस क्रूर आतंकवादी हमले के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है ।
मंत्रालय ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और नेपाल एक साथ खड़े हैं ।
इसी तरह नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने भी सोशल मीडिया पर कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया है । उन्होंने पोस्ट किया, हम आतंकवाद के इस कृत्य और बेवजह हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने निर्दोष लोगों की जान ले ली है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीडि़तों और उनके परिवारों के साथ हैं, हम घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। नेपाल इस दुख की घड़ी में भारत सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आ दिनांक 28 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की हार्दिक कामना करते हैं।
जम्मू–कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद दुनिया भर चौतरफा निंदा हो रही है। हमला मंगलवार को बैसरन घाटी में हुआ, आतंकवादियों ने आसपास के जंगलों से निकलकर अंधाधुंध लोगों पर गोलीबारी की। जिसमें अधिकांश पर्यटकों की मृत्यु हुई है । हमले में कम से कम २६ लोगों की मौत हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed