कक्षा १२ की परीक्षा सम्बन्धी संशोधित समय तालिका सार्वजनिक
काठमांडू, बैशाख १० – राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा १२ की परीक्षा सम्बन्धी संशोधित समय तालिका सार्वजनिक कर दी है ।
इससे पहले कक्षा १२ की परीक्षा वैशाख ११ से होनी थी । लेकिन मंगलवार को अचानक पूर्वनिर्धारित समय तालिका में परीक्षा नहीं लेने का निर्णय किया गया ।
बोर्ड ने वैशाख २१ से होने जा रही कक्षा १२ की परीक्षा की संशोधित तालिका बुधबार सार्वजनिक की है ।


