Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मंत्री में रघुजी पन्त नियुक्त

 

काठमांडू, बैशाख १० – शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मंत्री में रघुजी पन्त को नियुक्त किया है ।
प्रधानमंत्री कीे सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने पन्त को शिक्षामंत्री नियुक्त किया है । शीतलनिवास स्रोत के अनुसार, पन्त को कल (गुरुवार) शपथ ग्रहण करवाने का कार्यक्रम तय किया गया है । शपथ के लिए अभी समय निर्धारित नहीं किया गया है । पन्त एमाले के समानुपातिक सांसद हैं ।
गत वैशाख ८ गते विद्या भट्टराई ने शिक्षामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है । प्रधानमंत्री से असहयोग होने के कारण तथा काम करने में असहजता होने का कारण दिखाते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया ।
यद्यपि उन्होंने प्रधानमंत्री को जो इस्तीफा पत्र दिया उसमें उन्होंने स्वास्थ्य का कारण दिखाया है ।

यह भी पढें   नेरेसो बाँके शाखा की ४४वीं बार्षिक साधारण सभा खजुरा में सम्पन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *