Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक आन्दोलन आज भी जारी

 

काठमांडू, बैशाख १६ – काठमांडू में चल रहा शिक्षकों का आन्दोलन आज भी जारी रहेगा । नेपाल शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकिशोर सुवेदी ने कहा कि बिना आन्दोलन के कुछ नहीं मिलता इसलिए इसे ओर मजबूत बनाने का शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों से आग्रह किया है । उन्होंने कहा कि –हमारा आन्दोलन जारी है । आज भी ठीक ११ बजे माइतीघर मण्डला में आएं । राज्य देना नहीं चाहता । बिना आन्दोलन के कुछ नहीं प्राप्त किया जा सकता । इसलिए आइये आंदोलन को और मजबूत करें ।
उन्होंने बताया कि सोमवार की रात भी शिक्षा मंत्रालय में विभिन्न विषयों को लेकर लम्बी बातचीत हुई लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला ।
सोमवार को वार्ता के बाद शिक्षामंत्री पन्त ने बताया कि वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है । महासंघ के अध्यक्ष सुवेदी ने कहा कि बुहत से विषयों को लेकर बात हुई लेकिन बहुत से विषय फिर भी बाकी हैं । जबतक सभी विषयों को लेकर बात नहीं होती है तबतक किसी निष्कर्ष पर हम नहीं पहुँचेंगे, आंदोलन जारी रहेगा ।

यह भी पढें   नेपाल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में भारी कटौती, जानें नए दाम

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *