Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा में हुई बस दुर्घटना…दो लोगों की अवस्था गंभीर

 

काठमांडू, बैशाख ३१ – भारत से धार्मिक पर्यटकों को लेकर आ रही बस पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की अवस्था गंभीर है ।
भारतीय नागरिक ६५ वर्षीय रेखा साहु और ६१ वर्ष के कोमलराम साहु की अवस्था गंभीर होने की जानकारी कास्की पुलिस ने दी है ।
इन दोनों का इलाज चरक अस्पताल और गण्डकी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है ।
बुधवार पुम्दीकोट में रहे शिव की मूर्ति के दर्शन पश्चात् वे सभी शान्ति स्तूप होते हुए पोखरा वापस लौट रहे थे । शान्ति स्तूप में बसपार्क से कुछ ही पहले नीचे की ओर बस मुड़ने के बजाय सीधे नीचे गिर गई । उक्त बस में २८ लोग सवार थे । दुर्घटना में सामान्य रुप से घायल अन्य भारतीयों को होटल में ही भेजा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed