Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संदीप ने लिया निर्णय वो नेपाल क्रिकेट संघ के केन्द्रीय समझौता में नहीं रहेंगे

 

काठमांडू, बैशाख ३१ – क्रिकेटर संदीप लामिछाने ने नेपाल क्रिकेट संघ के केन्द्रीय समझौता में नहीं रहने का निर्णय किया है । उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी ।
उन्होंने लिखा है कि – “बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने यह निर्णय किया है कि  इस समय  नेपाल क्रिकेट संघ के केन्द्रीय समझौता अन्तर्गत निरन्तरता नहीं देंगे । यह क्रिकेट या मेरे राष्ट्र से दूर जाना नहीं है । ये व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप में विकास की दिशा में एक कदम है ।”
उन्होंने आगे कहा कि “मैं भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूँ । क्रिकेट के साथ और उससे अलग ।”
उन्होंने कैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – कैन से निरन्तर सहयोग मिलता रहा है । नेपाल क्रिकेट और उनके अपने क्रिकेट विकास में कैन की महत्वपूर्ण भूमिका होने की भी जानकारी संदीप ने दी ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चौकसी होगी और मजबूत, मुख्य सचिव ने किया जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed