Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नोरा फतेही आज काठमांडू में

 

काठमांडू, जेठ ३ – बॉलीवुड की चर्चित नायिका तथा नृत्यांगना नोरा फतेही आज काठमांडू के हायात ग्राउन्ड, बौद्ध में आयोजित ‘नोरा फतेही लाइव इन नेपाल’ चैरिटी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने वाली हैं ।
आज दोपहर तीन बजे होने जा रहे इस कार्यक्रम में वल्र्डवाइड फिल्म्स नेटवर्क प्रा.लि. और ह्यूमन रिस्पेक्ट नेपाल के सहकार्य में आयोजित करने जा रहा है । इसका मुख्य उद्देश्य विपन्न बालबालिका की शिक्षा में सहयोग पहुँचाना है ।
नोरा जो ‘दिलबर दिलबर’ और ‘ओ साकी साकी’ जैसे हिट गीतों में अपनी नृत्य के लिए प्रसिद्ध हैं । इस अवसर में नोरा अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन प्रदान करेंगी, साथ ही सामाजिक कार्य में योगदान भी करेंगी ।
कार्यक्रम में मुम्बई से २० से भी ज्यादा नृत्य कलाकार आए हैं । उनके साथ नेपाल के चर्चित कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे । नोरा ने नेपाल की सांस्कृतिक सम्पदा प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वो काठमांडू के ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन करने की योजना बना रही हैं ।

यह भी पढें   किसी भी नागरिक को बेघर होने अवस्था नहीं आएगी – प्रधानमंत्री बालेन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *