किरणकुमार साह पर माइक से प्रहार किया गया
काठमांडू, जेठ ७ – प्रतिनिधिसभा के महिला तथा सामाजिक समिति के सभापति किरणकुमार साह पर माइक से प्रहार किया गया है । बुधवार को जब समिति के कार्यालय में बैठक चल रही थी, नेकपा–माओवादी केन्द्र की सांसद कल्पना मियां कुसारी ने अध्यक्ष साह पर माइक और नेम प्लेट फेंक दी ।
सभापति साह के अनुसार समिति की बैठक में कुसारी देर से पहुँची थी । देर से बैठक कक्ष में पहुँची और बिना अनुमति के ही बोलने लगी जिसके बाद सभापति साह ने उन्हें रोकना चाहा । उसके बाद उन दोनों के बीच विवाद शुरु हुआ ।
साह ने बताया कि मैंने इतना कहा कि माननीय जी आप देर से आई । देर से आने के बाद बिना अनुमति के ही बोलना शुरु किया,आपको बोलने की अनुमति नहीं है बस इतना ही कहना था कि मेरी ओर माइक फेक दिया लेकिन माइक मुझे नहीं लगकर सांसदों की ओर चला गया ।
सांसद कुसारी ने स्वयं भी स्वीकार किया कि उन्होंने माइक और नेम प्लेट फेकी थी। लेकिन वो उन्हें नहीं लगा । उन्होंने यह भी कहा कि अब या तो मैं इस समिति में नहीं रहूँगा या फिर सभापति को हटना होगा ।


