१५ गते ११ बजे से २ बजे तक काठमांडू एमाले के नियन्त्रण में होगा –प्रधानमंत्री ओली
काठमांडू, जेठ ११ – नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि जेठ १५ गते काठमांडू में जनता परिचालन किया जाएगा । वागमती प्रदेश के वडा अध्यक्षों के प्रशिक्षण में उन्होंने राजावादियों के आन्दोलन प्रति लक्षित करके तैयार रहने का निर्देशन दिया है । उन्होंने कहा कि “निर्देशन बाद में आएगा । आप जो चाहे करें, आप तैयार रहें ।” उन्होंने कहा कि १५ गते ११ बजे से २ बजे तक काठमांडू एमाले के नियन्त्रण में होगा ।
“१५ गते ११–२ बजे तक काठमांडू में नेकपा (एमाले)के नियन्त्रण में होगा । उन्होंने कहा कि कौन सी संस्था के आयोजन में होगा ये छोड़ दें । आन्दोलन में प्रोटोकल नहीं होता है ।” उन्होंने कहा कि सरकार और जनता चुप है इसलिए राजावादी ज्यादा फूर्ति दिखा रहे हैं । उन्होंने ने कहा कि १५ गते को जब एमाले मैदान में उतरेगी तो ये लोग कहाँ कहाँ भागेंगे ।


