Sat. Mar 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीति की चेपट फिल्म क्षेत्र, ‘महाभोज’ का प्रदर्शन रोका गया

काठमांडू, २९ मई । नेपाल में राजनीतिक गतिविधियों की चपेट में कई क्षेत्र लंबे समय से आते रहे हैं, और यह सिलसिला अब भी थमा नहीं है । लोकतंत्र को एक उत्कृष्ट व्यवस्था माना जाता है, लेकिन उसी लोकतंत्र दिवस के दिन फिल्म क्षेत्र को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है ।
आज यानी १५ जेठ (गणतंत्र दिवस) से रिलीजÞ होने की घोषणा की गई नेपाली फिल्म ‘महाभोज’ का प्रदर्शन राजनीतिक गतिविधियों के कारण स्थगित कर दिया गया है ।
निर्देशक दिनेश राउत ने बताया है कि देश की विषम परिस्थिति के कारण तत्काल के लिए फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया है । निर्माता राउत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी ।
गौरतलब है कि जिस दिन यह फिल्म प्रदर्शित होने वाली थी, उसी दिन राजधानी काठमांडू में सत्तारूढ़ दल नेकपा (एमाले) और विपक्षी राजावादी समूह द्वारा विरोध प्रदर्शन हो रहा है । इसी पृष्ठभूमि में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीजÞ रोकने का निर्णय लिया है ।

यह भी पढें   जेन-जी आंदोलन की आगजनी में पेट्रोलियम पदार्थ के इस्तेमाल की पुष्टि, लेकिन आयोग की रिपोर्ट में नहीं हुआ उल्लेख

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *