Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौनियार सेवा समिति जनकपुरधाम ने किया तदर्थ समिति का गठन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
रौनियार सेवा समिति जनकपुरधाम के संरक्षक शिव नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में तदर्थ समिति का गठन किया गया है।
तदर्थ समिति में संरक्षक राधेश्याम गुप्ता को संयोजक मनोनीत किया गया है।इसी तरह संरक्षक सत्य नारायण साह को सचिव, संरक्षक हरि नारायण साह को कोषाध्यक्ष, संरक्षक अशोक कुमार साह तथा संरक्षक गणेश गुप्ता को सदस्य मनोनीत किया गया है।
इसी तरह संरक्षक परमेश्वर प्रसाद गुप्ता को प्रमुख सलाहकार मनोनीत किया गया है। संरक्षक राज कुमार गुप्ता, ई.विनोद साह, प्रहलाद गुप्ता, हंसराज गुप्ता को सलाहकार मनोनीत किया गया है। युवा मंच अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को पदेन सदस्य तथा संरक्षक राज किशोर गुप्ता को प्रमुख निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया है। कार्यवाहक अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता ने बैठक आयोजित की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *