Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस ने नीला रिबन पहनकर आए रास्वपा सांसदों को संसद से निष्कासित करने की मांग की

 


काठमांडू, 17 जून 2025 (असार ३, २०८२) । नेपाल की प्रतिनिधि सभा में मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सांसद नीला रिबन पहनकर संसद की बैठक में पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। रास्वपा सांसदों ने गृह मंत्री रमेश लेखक के विरुद्ध चल रहे भिजिट भिसा प्रकरण को लेकर उनके इस्तीफे और उच्चस्तरीय छानबीन समिति की मांग करते हुए यह प्रदर्शन किया।

यह भी पढें   जलवायु न्याय के लिए हिमालयी और द्वीपीय देशों की साझेदारी जरूरी — विदेश मंत्री शिशिर खनाल

इसके विरोध में नेपाली कांग्रेस ने इसे संसद की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए रास्वपा सांसदों को संसद से निष्कासित करने की मांग की। कांग्रेस के प्रमुख सचेतक श्यामकुमार घिमिरे ने सभामुख देवराज घिमिरे से कहा, “संसद में मर्यादित पोशाक में उपस्थित होना नियम है। यदि कोई सदस्य स्कार्फ, रिबन या हाफ पैंट पहनकर आने लगे तो क्या उसे भी मर्यादित माना जाएगा? यह संसद की गरिमा के लिए खतरा है।”

यह भी पढें   एमाले बैठक में सिर्फ ओली की ही चली और बैठक का पहला सत्र समाप्त

रास्वपा के सांसदों ने पलटवार करते हुए कहा, “हम कुर्सी तोड़ने या माइक फोड़ने नहीं आए हैं।” नारों और विरोध के बीच बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिस पर सभामुख ने प्रतिनिधि सभा की बैठक को आधा घंटा के लिए स्थगित कर दिया।

रास्वपा सांसद 13 जेठ (26 मई) से संसद में लगातार विरोध कर रहे हैं और सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि गृह मंत्री रमेश लेखक भिजिट भिसा घोटाले में संलिप्त हैं, जिस पर निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

यह भी पढें   एमाले और अन्य दल मिलकर सशक्त आंदोलन करेंगे – महेश बस्नेत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com