Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

औकात

 

बैठ जाती हूं अक्सर
मिट्टी की सतह पे
क्योंकि मुझे पता है
मेरी औकात क्या है ।।

सोंधि सी मिट्टी की खुश्बू
दिल को बहुत सुकुन देति है
मुझे इस खुश्बू से बहुत लगाव है।।

जो छोड़ कर चल दिए
अपने गांव की मिट्टी को
देखा है मैने महल अट्टालिकाओं में
रहनेवालों की हालत क्या है ।।

एक एक तिनका जोड़कर
बनाया जिन्होनें अपना घरौँदा
वो अब घर नहीं झोपडी़ बन गयी है ।।

यह भी पढें   काठमांडू महानगरपालिका द्वारा गणेश नेपाली की पत्नी को रोजगार देने की व्यवस्था

माना,

न थे आलिशान इटों के घर
न था एशो आराम के साधन
पर साथ था हमेशा अपनों का उम्रभर
जिन घरों में गुंजा करती थी
अपनो की किलकारियां
अब वो घर वीरान खण्डहर बन गया है ।।

न छोड़ा है कभी मैने
इस मिट्टी के साथ को
क्योंकि ,
मिट्टी से मिट्टी तक के सफर में
एक दिन मिट्टी में ही
मिल जाना है ।।

विद्या मिश्र ( अध्यक्ष )
श्री राजदेवी संगीत कला केन्द्र विराटनगर
(नेपाल )

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed