Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी ने अपने दो नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा

 

काठमांडू, असार २७ – सीके राउत नेतृत्व की जनमत पार्टी ने अपने दो नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा है । प्रवक्ता शरद् सिंह यादव ने जानकारी दी है कि गैरआवासीय मधेसी संघ के पूर्वसंयोजक तथा केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य शम्भु नाथ साह (धनुषा ) ओर केन्द्रीय सदस्य वीरेन्द्र साह सोनार (रौतहट ) से स्पष्टीकरण मांगा गया है ।
उनका कहना है कि इन दोनों नेताओं ने पार्टी के हित के विपरीत काम किया है । इसलिए केन्द्रीय अनुशासन समिति ने दोनों नेताओं को कल (गुरुवार) ७ दिन के भीतर जबाव देने को कहा है ।
वीरेन्द्र को लेकर उनका कहना था कि कुछ दिनों से वो सामाजिक संजाल में पार्टी निर्णय का विरोध कर रहे हैं । इसी तरह जनमत पार्टी के नीति निर्देशन और पार्टी के विधान विपरीत ढंग अनुशासनहीनता का प्रदर्शन भी किया है साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के निर्देशन तथा पार्टी के अहित होने वाले कामों में ये संलग्न रहे हैं । इसी तरह का आरोप उन्होंने शम्भुनाथ पर भी लगाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed