Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैतड़ी में जीप दुर्घटना में २ की मृत्यु ६ घायल

 

काठमांडू, असार २८ – बैतड़ी में एक जीप दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई है और ६ लोग घायल हैं । पुलिस ने जानकारी दी है कि दशरथचन्द राजमार्ग अन्तर्गत पाटन नगरपालिका–६ के खिपाली मोड में शनिवार की सुबह ६ सुपप्र ०१००१ज१३७२ नम्बर की जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
प्रदेश ट्राफिक पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस नायब उपरीक्षक(डीएसपी) टेकबहादुर जोर ने के अनुसार दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल जीप चालक डिलासैनी गाँवपालिका–१ नगराउ निवासी २४ वर्षीय सन्तोष बहादुर राना और उसी जगह के ३२ वर्षीय किरण चौधरी की मृत्यु हो गई । गंभीर रुव से घायल अवस्था में ही उन्हें पाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहाँ इलाज के ही क्रम में मृत्यु हो गई ।
दुर्घटना में ६ लोग घायल हुए हैं । घायलों में डिलासैनी गाँवपालिका–१ के ही ४२ वर्षीय रामबहादुर राना, ५१ वर्षीय कमला धामी, २७ वर्षीय राजेन्द्र बहादुर खत्री, २१ वर्षीया भागरथी खत्री, २ वर्षीया एलिसा खत्री और २५ वर्षीय हेमन्त प्रसाद भट्ट हैं ।
गंभीर रुप से घायल कमला धामी और राजेन्द्र खत्री को इलाज के लिए डडेल्धुरा अस्पताल भेजा गया है । जीप सड़क से करीब ७० मीटर नीचे गिरी थी । दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *