Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली फिल्म ‘गुन्यु चोलो : द ड्रेस’ का गाना रिलीज

 

काठमांडू, असार ३२ –  नेपाली फिल्म ‘गुन्यु चोलो :द ड्रेस’ का गाना रिलीज हो गया है । ‘म फूल हूँ की काँडा’ गीत के बोल लेखू सहयात्री ने लिखे हैं, गीत में संगीत भी उन्हीं का है । इस गीत को मनीषा पोखरेल ने गाया है ।
यह गाना एक प्यार भरे दिल और प्यार पाने की चाहत के बारे में है । गाने के वीडियो में नाजिर हुसैन को नाचते हुए दिखाया गया है । नाजिर इसमें एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका में नजर आ रहे हैं ।
गीत सार्वजनिक करते हुए प्रोडक्शन टीम ने इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है । ‘गुन्यु चोलो ः द ड्रेस’ भादव १३ गते को रिलीज की जाएगी । फिल्म का निर्देशन समुन्द्र भट्ट ने किया है । ‘गुन्यु चालो : द ड्रेस’ यह कहानी एक लैंगिक अल्पसंख्यक वर्ग के ट्रांसजेंडर चरित्र पर आधारित है ।
‘गुन्यु चोलो : द ड्रेस’ में मुख्य भूमिका में नाजिर हुसेन हैं । नाजिर इस फिल्म में ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका में हैं । नाजिर के साथ सञ्चिता लुइँटेल, सुशील सिटौला, राजकुमार घोष, शिशिर राणा, अनुपम श्रेष्ठ और विशाल पहारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *